रामचुआ गांव के समीप जेसीबी चला रहे तारापुर थाना क्षेत्र के मधोरा गांव के युवक पांडव कुमार का संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद परिजन हत्या करने की आशंका व्यक्त कर पुलिस से जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे बताई की शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी।