Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
image
image
image
image
image

जिले में एमवीआर दरों में वृद्धि, जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित। आज दिनांक 19.06.2026 को जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति, नवादा की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला अवर निबंधक द्वारा बताया गया कि जिले में वर्तमान में प्रभावी न्यूनतम मूल्यांकन पंजी (एमवीआर) की दरों में संशोधन करते हुए शहरी एवं पेरिफेरल क्षेत्रों में 2.0 गुणा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1.6 गुणा वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से दिनांक 19.06.2026 से लागू होगा।उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमा से 8 किलोमीटर, नगर परिषद सीमा से 4 किलोमीटर तथा नगर पंचायत सीमा से 2 किलोमीटर की परिधि में आंशिक अथवा पूर्ण रूप से आने वाले मौजों को पेरिफेरल क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया जाना है। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद नवादा सदर, हिसुआ एवं वारिसलीगंज तथा नगर पंचायत रजौली को निर्देशित किया कि संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पेरिफेरल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौजों को चिन्हित करते हुए स्पष्ट नजरी नक्शा सहित सूची एक सप्ताह के भीतर जिला अवर निबंधक ,नवादा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी बताया गया कि नवादा जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्रों, यथा- नगर परिषद नवादा सदर, हिसुआ एवं वारिसलीगंज तथा नगर पंचायत रजौली में नई सड़कों का निर्माण एवं सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। इन क्षेत्रों में सड़कों का प्रधान सड़क, मुख्य सड़क, शाखा सड़क एवं अन्य सड़कों के रूप में वर्गीकरण किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों का नए सिरे से वर्गीकरण कर सूची तैयार करें तथा अधिसूचित मोहल्लावार नए वार्डों की सूची भी एक सप्ताह के भीतर जिला अवर निबंधक , नवादा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर समाहर्ता, नवादा, डीसीएलआर नवादा सदर, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada, Nawada | Jun 19, 2026

MORE NEWS

नवादा के नवादा विधि महाविद्यालय में अचानक फीस में भारी बढ़ोतरी किए जाने से छात्रों में नाराज़गी देखी जा रही है।

#Nawada #LawCollege #FeeHike #StudentProtest #NawadaNews

नवादा के नवादा विधि महाविद्यालय में अचानक फीस में भारी बढ़ोतरी किए जाने से छात्रों में नाराज़गी देखी जा रही है। #Nawada #LawCollege #FeeHike #StudentProtest #NawadaNews

Nawada, Nawada | Jun 19, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के तहत छात्राओं को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ।

नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 19.06.2026 को डी.आर.डी.ए. सभागार, नवादा में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा संचालित "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती नीलिमा साहू द्वारा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज के विकास में भी बाधक बनता है। युवाओं एवं किशोरियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा पीढ़ी ही स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्राओं एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती निरूपमा शंकर, आईसीडीएस के पदाधिकारी एवं कर्मीगण, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के तहत छात्राओं को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ। नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 19.06.2026 को डी.आर.डी.ए. सभागार, नवादा में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा संचालित "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती नीलिमा साहू द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज के विकास में भी बाधक बनता है। युवाओं एवं किशोरियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा पीढ़ी ही स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्राओं एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती निरूपमा शंकर, आईसीडीएस के पदाधिकारी एवं कर्मीगण, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 19, 2026

जिले में एमवीआर दरों में वृद्धि, जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित। आज दिनांक 19.06.2026 को जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति, नवादा की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला अवर निबंधक द्वारा बताया गया कि जिले में वर्तमान में प्रभावी न्यूनतम मूल्यांकन पंजी (एमवीआर) की दरों में संशोधन करते हुए शहरी एवं पेरिफेरल क्षेत्रों में 2.0 गुणा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1.6 गुणा वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से दिनांक 19.06.2026 से लागू होगा।उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमा से 8 किलोमीटर, नगर परिषद सीमा से 4 किलोमीटर तथा नगर पंचायत सीमा से 2 किलोमीटर की परिधि में आंशिक अथवा पूर्ण रूप से आने वाले मौजों को पेरिफेरल क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया जाना है। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद नवादा सदर, हिसुआ एवं वारिसलीगंज तथा नगर पंचायत रजौली को निर्देशित किया कि संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पेरिफेरल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौजों को चिन्हित करते हुए स्पष्ट नजरी नक्शा सहित सूची एक सप्ताह के भीतर जिला अवर निबंधक ,नवादा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी बताया गया कि नवादा जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्रों, यथा- नगर परिषद नवादा सदर, हिसुआ एवं वारिसलीगंज तथा नगर पंचायत रजौली में नई सड़कों का निर्माण एवं सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। इन क्षेत्रों में सड़कों का प्रधान सड़क, मुख्य सड़क, शाखा सड़क एवं अन्य सड़कों के रूप में वर्गीकरण किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों का नए सिरे से वर्गीकरण कर सूची तैयार करें तथा अधिसूचित मोहल्लावार नए वार्डों की सूची भी एक सप्ताह के भीतर जिला अवर निबंधक , नवादा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर समाहर्ता, नवादा, डीसीएलआर नवादा सदर, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट! - Nawada News