मुगलसराय: मुगलसराय जामा मस्जिद क्षेत्र में दूसरे दिन ध्वस्तीकरण, मस्जिद से जुड़े हिस्सों को हटाने में जुटे लोग
मुगलसराय में जीटी रोड चौड़ीकरण परियोजना के तहत जामा मस्जिद व सपा कार्यालय पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आज शुक्रवार दोपहर 02 बजे दूसरे दिन भी जारी रही। जिला प्रशासन द्वारा पहले ही 48 घंटे की मोहलत दी गई थी, जिसके बाद निर्धारित दायरे में आने वाले अतिक्रमणों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। तो वही कार्यवाही को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।