केशकाल: कुदालवाही जंगल में सर्चिंग के दौरान पुलिस ने पहाड़ी से बरामद किए नक्सलियों के डंप किए हुए 5 भरमार बंदूक व अन्य सामान
कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार के आदेश पर नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में लगातार गस्त सर्चिंग की जा रही है सर्चिग के दौरान DRG,बस्तर फाइटर व केशकाल पुलिस की सयुक्त टीम कुवेमारी क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले थे,सर्चिंग के दौरान पुलिस ने कुदालवाही जंगल मे पहाड़ी के अंदर नक्सलियों के डंप किये हुए 5 भरमार बंदूक,बैटरी,वायर,नक्सल पैंपलेट बरामद किये