केशकाल: NH-30 मांझीआठगांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से लकड़बग्घा घायल, वन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है उसका उपचार
फरसगांव से रायपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम मांझीआठगांव के पास सुबह एक लकड़बग्घा अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल होकर खेत मे पड़ा हुआ था।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारीयो तत्काल मौके पर पहुचे कर घायल लकड़बग्घा का रेस्क्यू किया गया।विभाग द्वारा डिपो में लाकर रखा गया है,चिकित्सकों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।स्वस्थ होने पर उसे जंगल छोड़ देंगे