केशकाल: तराईबेड़ा से बासकोट को जोड़ने वाली सड़क जर्जर,दलदल रोड से गुजरने मजबूर स्कूली बच्चे,ग्रामीणों को हो रही परेशानी
कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल आश्रित ग्राम तराईबेड़ा से दो पाराओ के बीच बासकोट को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बारिश के कारण दलदल में तब्दील हो गया है।यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों एवं स्कुली बच्चो को परेसानी हो रही है।इस रास्ते मे जगह जगह गड्ढे भी हो गए हैं।ग्रामीणों के द्वारा विभाग में आवेदन दिया गया है पर आश्वशन ही मिला है