केशकाल: गुलबापारा में सो रहे मासूम बच्चे की सर्पदंश से हुई मौत ,केशकल पुलिस ने किया मर्ग कायम
केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम गुलबापारा में सोमवार की रात्रि मे कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले मासूम बच्चा अरुण कुमार मंडावी पिता अनिल कुमार मंडावी उम्र 8 वर्ष सो रहा था,जिसे जहरीले सर्प ने कांट लिया।सुबह उसके दादा ने उसके मुंह से फेफल निकलने से सर्पदंस से जानकारी मिली।मंगलवार को केशकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया