Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

#मदन #मोहन #तिवारी जी को फिर इस बार महागठबंधन के तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है इस इस बार फिर फूल बहुमत से बजई बनावे

21.1k views | Bettiah, West Champaran | Oct 12, 2020

MORE NEWS

रिश्वतखोरी व आवास समेत अन्य मांगों को लेकर 13-14 अगस्त को भाकपा माले का सामूहिक अनशन

रिश्वतखोरी व आवास समेत अन्य मांगों को लेकर 13-14 अगस्त को भाकपा माले का सामूहिक अनशन

Bettiah, West Champaran | Aug 12, 2026

बोलबम कांवरिया संघ मिर्जापुर का जत्था देवघर रवाना, बोले बैध जी—कांवर वही उठाते हैं, जिन्हें भोलेनाथ बुलाते हैं

बेतिया। सावन के पावन महीने में बोलबम कांवरिया संघ मिर्जापुर पारस पकड़ी का जत्था मंगलवार को वैध हुकुम मियां के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद वैध हुकुम मियां की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था है। वे प्रत्येक वर्ष अपने खर्च पर करीब एक दर्जन हिंदू श्रद्धालुओं को देवघर ले जाकर जलाभिषेक कराते हैं।

यात्रा रवाना होने से पहले वैध जी ने कहा, “इरादे लाख बनते हैं, बनकर टूट जाते हैं, कांवर वही उठाते हैं, जिन्हें भोलेनाथ बुलाते हैं।” उनके साथ जा रहे शिक्षाविद सनत कुमार होत्री ने कहा कि वैध जी की दुआ और दवा दोनों प्रसिद्ध हैं। मझौलिया स्थित उनकी कार्यशाला और गौशाला भी क्षेत्र में चर्चित है, जहां पशुओं की देखभाल और गौ पूजा की जाती है। वैध जी जात-पात में विश्वास नहीं रखते। उनका कहना है कि इंसानियत ही सबसे बड़ी पहचान है। उनकी यह पहल सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल बनी हुई है।

बोलबम कांवरिया संघ मिर्जापुर का जत्था देवघर रवाना, बोले बैध जी—कांवर वही उठाते हैं, जिन्हें भोलेनाथ बुलाते हैं बेतिया। सावन के पावन महीने में बोलबम कांवरिया संघ मिर्जापुर पारस पकड़ी का जत्था मंगलवार को वैध हुकुम मियां के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद वैध हुकुम मियां की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था है। वे प्रत्येक वर्ष अपने खर्च पर करीब एक दर्जन हिंदू श्रद्धालुओं को देवघर ले जाकर जलाभिषेक कराते हैं। यात्रा रवाना होने से पहले वैध जी ने कहा, “इरादे लाख बनते हैं, बनकर टूट जाते हैं, कांवर वही उठाते हैं, जिन्हें भोलेनाथ बुलाते हैं।” उनके साथ जा रहे शिक्षाविद सनत कुमार होत्री ने कहा कि वैध जी की दुआ और दवा दोनों प्रसिद्ध हैं। मझौलिया स्थित उनकी कार्यशाला और गौशाला भी क्षेत्र में चर्चित है, जहां पशुओं की देखभाल और गौ पूजा की जाती है। वैध जी जात-पात में विश्वास नहीं रखते। उनका कहना है कि इंसानियत ही सबसे बड़ी पहचान है। उनकी यह पहल सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल बनी हुई है।

Bettiah, West Champaran | Aug 12, 2026

60 महिलाओं से ठगी, फाइनेंस कार्यालय बंद: बीमा के नाम पर कंपनी ने लगाया चूना, जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठैया बिशनपुरा में एक कथित फाइनेंस कार्यालय पर करीब 60 महिलाओं से ठगी का आरोप लगा है। समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड नामक यह कार्यालय अब बंद पाया गया है।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार, उनसे फाइनेंस और बीमा के नाम पर प्रत्येक महिला से 3,200 रुपए लिए गए थे। उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि बीमा की राशि जमा करने के बाद उनके बैंक खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

महिलाओं का कहना है कि कई गरीब और जरूरतमंद महिलाओं ने ब्याज पर पैसे लेकर भी यह राशि जमा की थी। सोमवार को राशि जमा करने के बाद उन्हें अगले दिन खाते में पैसे आने की बात कही गई थी। लेकिन मंगलवार सुबह जब महिलाएं कठैया धागड़ टोली स्थित कार्यालय पहुंचीं, तो उन्हें कार्यालय बंद मिला। वहां से कार्यालय का बोर्ड और अन्य सामान भी गायब था।

मकान मालिक से जानकारी लेने की कोशिश करने पर भी महिलाओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ललिता देवी, इंदु देवी, रंजू देवी, सविता देवी, चंद्रावती देवी, चंद्रमा देवी सहित कई महिलाएं जगदीशपुर थाना पहुंचीं।
महिलाओं ने थाना अध्यक्ष नितेश कुमार को पूरी घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई। थाना अध्यक्ष ने सभी महिलाओं से लिखित आवेदन देने को कहा और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

60 महिलाओं से ठगी, फाइनेंस कार्यालय बंद: बीमा के नाम पर कंपनी ने लगाया चूना, जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठैया बिशनपुरा में एक कथित फाइनेंस कार्यालय पर करीब 60 महिलाओं से ठगी का आरोप लगा है। समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड नामक यह कार्यालय अब बंद पाया गया है। पीड़ित महिलाओं के अनुसार, उनसे फाइनेंस और बीमा के नाम पर प्रत्येक महिला से 3,200 रुपए लिए गए थे। उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि बीमा की राशि जमा करने के बाद उनके बैंक खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। महिलाओं का कहना है कि कई गरीब और जरूरतमंद महिलाओं ने ब्याज पर पैसे लेकर भी यह राशि जमा की थी। सोमवार को राशि जमा करने के बाद उन्हें अगले दिन खाते में पैसे आने की बात कही गई थी। लेकिन मंगलवार सुबह जब महिलाएं कठैया धागड़ टोली स्थित कार्यालय पहुंचीं, तो उन्हें कार्यालय बंद मिला। वहां से कार्यालय का बोर्ड और अन्य सामान भी गायब था। मकान मालिक से जानकारी लेने की कोशिश करने पर भी महिलाओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ललिता देवी, इंदु देवी, रंजू देवी, सविता देवी, चंद्रावती देवी, चंद्रमा देवी सहित कई महिलाएं जगदीशपुर थाना पहुंचीं। महिलाओं ने थाना अध्यक्ष नितेश कुमार को पूरी घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई। थाना अध्यक्ष ने सभी महिलाओं से लिखित आवेदन देने को कहा और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Bettiah, West Champaran | Aug 12, 2026

हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति: बेतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बेतिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत बुधवार को समाहरणालय परिसर से शहीद पार्क, बेतिया तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में हजारों की संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी और आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया। यात्रा में वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, डीडीसी काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना और युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से 9 से 17 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने आयोजन की सफलता के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।

हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति: बेतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा बेतिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत बुधवार को समाहरणालय परिसर से शहीद पार्क, बेतिया तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में हजारों की संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी और आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया। यात्रा में वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, डीडीसी काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना और युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से 9 से 17 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने आयोजन की सफलता के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।

Bettiah, West Champaran | Aug 12, 2026

60 महिलाओं से ठगी, फाइनेंस कार्यालय बंद: बीमा के नाम पर कंपनी ने लगाया चूना, जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया

60 महिलाओं से ठगी, फाइनेंस कार्यालय बंद: बीमा के नाम पर कंपनी ने लगाया चूना, जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया

Bettiah, West Champaran | Aug 12, 2026