मानपुर: मानपुर के वार्ड 5 मढ़िया टोला में चोरी, सूने घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब
Manpur, Umaria | Apr 20, 2026 मानपुर नगर के वार्ड नंबर 5 मढ़िया टोला मे चोरी ने सूने घर को निशाना बनाते हुए जेवरात सहित नगदी पार कर दिया है।इस वारदात को चोरो ने बीती रात अंजाम दिया है।बताया जाता है कि घर मालिक डॉ.अशोक द्विवेदी पिछले कुछ दिनो से बाहर गये हैं।जिसका फायदा चोरो ने उठाया और सूने घर को निशाना बनाया।बताया जाता है कि चोरो ने करीब 3 लाख की चोरी को अंजाम दिया है।