लखीसराय: जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर जातिगत जनगणना को लेकर राजद के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का किया गया आयोजन
जिला मुख्यालय धरना स्थल पर राजद पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा आरक्षण और जातिगत गणना को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। एवं धरना प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा। राजद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से पिछड़ा अति पिछड़ा और दलित आदिवासी के लिए 65% आरक्षण की मांग की है।