लखीसराय: किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन से गिरने के कारण घायल हुआ एक व्यक्ति, सदर अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत
लखीसराय जिले के किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसे रेल पुलिस के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि मृतक मुंगेर जिले के तारापुर निवासी संजय मंडल का पुत्र विनोद कुमार हैं जो की ट्रेन से पटना की ओर जा रहे थे।