लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर ।
शहर के पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन को लेकर लखीसराय शहर समेत जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र के गरीब असहाय दिव्यांग एवं विशेषकर वृद्ध महिलाओं की काफी मौजूदगी देखी गई। सिविल में कोलकाता के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक के द्वारा आंखों से संबंधित लोगों की आंखों की जांच की गई।