लखीसराय: कोठवा गांव स्थित तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, हुई मौत,पोस्टमार्टम हेतु कागजी प्रक्रिया शुरू
कोठवा के तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे की डूबकर मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान कोठवा वार्ड संख्या 8 निवासी विकास साव के 10 वर्षीय पुत्र राजू कुमार तथा उपेंद्र साव के 8 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीण ने बताया कि गांव के समीप ही मछली पालन हेतु पोखर बना है। जो सूखा हुआ था। लेकिन हरुहर नदी का जलस्तर बढ़ने से पोखर पूरी तरह पानी से भर गया