पूसा: पुसा प्रखंड के तीन पंचायतों में मनरेगा मजदूरों ने पीओ का पुतला फूँका, प्रतिरोध मार्च निकाला
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के धोबगामा कुबौली राम एवं बथुआ पंचायत में मनरेगा योजनाओं में लूट खसोट करने का आरोप लगाते हुए खेग्राम्स के बैनर तले मनरेगा मजदूरों ने प्रतिरोध मार्च निकालकर पीओ का पुतला फूंका है। इस कार्यक्रम में भाकपा माले के प्रखंड सचिव भी मौजूद रहे।