पीरटांड: अरविंद चंद्र राय की भतीजी के निधन पर शोक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिजनों को दी सांत्वना
पीरटांड़ प्रखंड के बिशनपुर निवासी भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंद चंद्र राय के परिवार में शोक का माहौल है। उनकी भतीजी का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में भी शोक की लहर फैल गई।सोमवार को 3 बजे घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।