खिलचीपुर: खिलचीपुर में ऐतिहासिक रावण दहन, 10 सिरों में हुआ विस्फोट; कलाकारों ने निभाए राम-रावण सहित अन्य किरदार
ख़िलचीपुर में मंगलवार को दशहरे पर निकाले गए ऐतिहासिक चल समारोह ने एक बार फिर लोगों का मन मोह लिया। विजयदशमी पर इस समारोह को देखने के लिए शहरवासियों के साथ बाहर से आए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल विजय दशमी पर नगर परिषद के सहयोग से बजरंग समिति द्वारा शाम 5 बजे भगवान श्री राम और रावण का चल समारोह निकाला गया।