धर्मशाला: बिलासपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के भाषण को बंद करवाना हास्यास्पद, धर्मशाला में बोले विधायक सुधीर शर्मा
कोई भी सरकार जब भी अपना कार्यकाल पूरा करती है तो जश्न स्वभाविक है बावजूद इसके उस जश्न में सरकार की नीयत और नीतियों का बखान होना चाहिये, मगर जिस सरकार के संगठन की प्रदेशाध्यक्ष को मंच पर ही न बोलने दिया गया हो या यूं कह दिया गया हो कि भाषण बंद कर दीजिये और सरकार के वक्ता भाजपा और अफसरशाही पर ही कटाक्ष करते नजर आ रहे हों।