धर्मशाला: धर्मशाला में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा- प्रदेश की कांग्रेस सरकार है झूठ का पहाड़
कांग्रेस पार्टी दो साल से हिमाचल प्रदेश में सुक्खू के नेतृत्व में सत्ता में है और दो साल का पूरे होने का जश्न 11 दिसंबर को बिलासपुर में मनाया गया,हिमाचल की जनता को उम्मीद थी कि जो जश्न कांग्रेस ने मनाया है उसमें जनता के लिए कुछ मिलेगा,जिन गारंटियों को को लेकर कांग्रेस सत्ता में आई लेकिन हुआ क्या आज तक कुछ भी नहीं।