धर्मशाला: 18 से 21 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा सत्र के लिए सुरक्षा के इंतजाम पूरे, धर्मशाला में बोली SP कांगड़ा
धर्मशाला में 18 से 21 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं,सुरक्षा की दृष्टि से धर्मशाला को आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया है,हर सेक्टर की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है,सत्र के दौरान कुल 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी,जो चौकसी बनाए रखेंगे।