दलसिंहसराय अनुमंडल में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न...
आज दिनांक 03 अक्टूबर, 2026 को *अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय श्री किशन कुमार* की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से *अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दलसिंहसराय श्री विवेक कुमार शर्मा* उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी *शारदीय दुर्गा पूजा* को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण: दलसिंहसराय प्रखंड से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उजियारपुर प्रखंड से -* प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष विद्यापतिनगर प्रखंड से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष एवं अंगाराघाट तथा घटहो के थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे ।
इसके अतिरिक्त दलसिंहसराय नगर परिषद के पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी एवं अनुमंडल स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर मेरे द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए, जिन पर सभी सदस्यों के साथ विमर्श के उपरांत सहमति बनी और प्रस्तावों को पारित किया गया।
बैठक में सभी ने आपसी समन्वय और सहयोग से दुर्गा पूजा पर्व को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।
#DurgaPuja2026 #Samastipur #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #शांतिपूर्ण_दुर्गापूजा #सुरक्षित_दुर्गापूजा #शांति_और_सद्भाव
#LawAndOrder #CmSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 3, 2026