तरहसी: तरहसी तिरौंधा में गांजा तस्करी का खुलासा, दुकान से 490 ग्राम मादक पदार्थ बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Tarhasi, Palamu | Aug 24, 2026 तरहसी (पलामू)। तरहसी थाना क्षेत्र के तिरौंधा गांव में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 490 ग्राम गांजा जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक अंकित कुमार सिंह (19 वर्ष), पिता दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद पदार्थ को विधिवत जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की शाम