सासनी: कोतवाली चौराहा पर सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दर्जनों लोगों ने DM कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन
Sasni, Hathras | May 11, 2026 जनपद हाथरस के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थिति के कस्बा सासनी के कोतवाली चौराहा पर गोल चक्कर बनाकर देश के महान राजा सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर कुशवाहा समाज के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन मे अवगत कराया गया है कि आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के कस्बा सासनी के कोतवाली चौराहा पर अक्शर जाम की समस्या बनी रहती है।