अशोक नगर: मुख्य सचिव द्वारा वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से अभियानों के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अशोकनगर मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा बुधवार को दोपहर 12 बजे वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से 5 जून से 21 जून तक संचालित होने वाले विशेष अभियानों के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधरोपण किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।