टोंक जिला जेल परिसर में आज का नजारा आम दिनों से बिल्कुल अलग दिखा। सुबह से ही जेल के मुख्य गेट पर बहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। अपराध की दुनिया या किसी अनजाने में हुई गलती के कारण सलाखों के पीछे सजा काट रहे भाइयों की कलाई पर प्यार की डोर बांधने के लिए बहनें दूर-दूर से पहुंची थीं।...जेल प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा और मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे..जिसे देख बहने भी ख़ुश नज़र आई...
#tonknews #raksabandan #jail
Tonk, Tonk | Aug 28, 2026