प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस ने पूरे अंती से हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के थाना अन्तू पुलिस ने जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त जय बहादुर सिंह को गुरुवार शाम 4 बजे पूरे अंती से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की सपाट ठोस पट्टी भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।