कोटकासिम: कोटकासिम में जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पिटवाया, बदमाशों को बुलाकर लाठियों से किया हमला, हाथ-पैर तोड़े
कोटकासिम में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हुई बुधवार रात करीब 9 बजे अलीपुर की ढाणी में छोटे भाई रामपाल ने 10-15 बदमाशों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई रामावतार पर लाठियां और डंडों से हमला कर दिया।गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामावतार गंभीर रूप से घायल हो गए।बदमाशों ने उनके दोनों हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए,उनके सिर पर भी कई वार किए।