ऊंचाहार: नाथीपुर गाँव के सामने ट्रैक पर अधेड़ का शव मिलने के मामले में भीम आर्मी चीफ रावण ने सीओ से वीडियो कॉलिंग पर की बात
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के नाथीपुर गांव के सामने सोमवार को रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में गाँव के ही रामगोपाल का शव मिला था, बरेली पैसेंजर ट्रेन के लोकोपायलट द्वारा दिये गए मेमो के आधार पर ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हुआ है।लेकिन परिजनों के बयान ने मामले को दूसरी दिशा में मोड़ दिया,वहीं मामले में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण ने सीओ से वीडियो कॉलिंग पर बात की