मनोहरथाना: कामखेडा बालाजी मंदिर में आतंकी हमले की मॉक ड्रिल आयोजित की गई
कामखेड़ा बालाजी धाम मंदिर पर माँक ड्रिल के दोरान मंदिर पर दर्शन करने आए वीआईपी को आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाया गया । इसमें पुलिस कमांडो द्वारा कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर एक आतंकवादियों को डिटेन किया गया । आतंकवादियों से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। माँक ड्रिल को टीम द्वारा सफलता से किया गया।