हिसुआ: 19 अगस्त से लापता राधा देवी, परिवार ने मदद की मांगी, बिरजू बीघा गांव की हैं महिला
Hisua, Nawada | Aug 21, 2026 हिसुआ प्रखंड के बिरजू बीघा गांव की रहने वाली राधा देवी 19 अगस्त से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह दोपहर करीब 2 बजे पीले रंग की साड़ी पहनकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने हिसुआ पहुंचकर पत्रकारों को इसकी जानकारी दी और महिला की तस्वीर जारी करते हुए लोगों से मदद की अपील की।