पट्टी: काशीराम कॉलोनी में घर के सामने खेल रही मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल
पट्टी कोतवाली इलाके के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले अकरम अली ने बताया कि शनिवार की शाम 4:30 बजे के आसपास उनकी बेटी जोया बनो चार वर्ष घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार ने उसकी बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम बच्ची को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे जहां पर उसका उपचार चल रहा है।