पट्टी: शेखपुर आधार गंज गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने थाने पर दी तहरीर
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर आधारगंज गांव निवासी मोनिका पत्नी विवेक सरोज ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीती रात करीब 11 बजे पड़ोस की एक युवती उसके घर में घुस गई। खटपट की आवाज सुनकर जब वह और उसकी जेठानी उठी तो वह ईट की दीवार फ़ादकर बाहर चली गई। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में कहा सुनी के दौरान मारपीट हो गई।