अतरी: अतरी पुलिस ने सितारामपुर से हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार, नरसिंह बिगहा से आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया
अतरी थाना क्षेत्र में फरार चल रहे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया। सितारामपुर से हत्त्या के प्रयास में में नामजद आरोपी सोनु कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसकी तलाश 3 महीने से पुलिस को थी। वहीं नरसिंह बिगहा से आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी पंकज कुमार की गिरफ्तारी हुई। SHO ने बताया कि दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।