भरथना: बकेवर के चंद्रपुरा के पास खाई में लटकी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़ा हादसा टला
बकेवर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास कुङरिया रजवाह मार्ग पर बीते दिवस शाम कालका देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया खाई में उतर गया। इससे ट्रॉली खाई की ओर लटक गई। ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर ट्राली में सबसे अधिक महिलाएं और बच्चे बैठे हुए थे।