इटावा: छैराहा स्थित राधा बल्लभ मंदिर पर हरियाली तीज की धूम, प्रभु मनमोहक श्रृंगार के साथ प्रतीकात्मक झूले पर विराजमान रहे
Etawah, Etawah | Aug 15, 2026 शहर के छैराहा स्थित वृंदावन धाम श्री राधाबल्लभ मंदिर पर आज शनिवार शाम 5 बजे हरियाली तीज की धूम रही, प्रभु राधावल्लभ लाल जी महाराज का आकर्षक श्रंगार किया गया मनमोहक श्रृंगार में ठाकुर जी प्रतीकात्मक झूले पर विराजमान रहे,देर शाम महिला मंडल के द्वारा आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया।