खंडवा: जिला प्रशासनिक टीम ने खंडवा में गणेश गौशाला के समीप अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई
खंडवा के गणेश गौशाला के पास जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इस रूट से लाखों श्रद्धालु आते हैं। लिहाजा इस रूट पर सड़कों पर जिसने भी अतिक्रमण फैला रखा है उन सभी के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।