नबीनगर: शराब मामले में गजराज बिघा के 6 व पिरवा गांव के एक व्यक्ति पर सलैया थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी
सलैया थाना की पुलिस ने शराब मामले में गजराज बिघा के 6 व पिरवा गांव के एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने मंगलवार की शाम 5 बजे बताया कि गजराज बीघा गांव निवासी उपेंद्र यादव, अजय चौधरी, गोविंद यादव, मुकेश यादव, अनिल चौधरी, सत्येंद्र यादव एवं पिरवा गांव निवासी जितेंद्र यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही