नबीनगर: आंबेडकर नगर से पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर से मारपीट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उसी गांव निवासी बिंदेश्वर साह है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की शाम 5 बजे बताया कि उसके ऊपर मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। जो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।