नबीनगर: गजना धाम में दो दिवसीय गजना महोत्सव का शुभारंभ, उद्घाटन नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने किया
नबीनगर प्रखंड के गजना धाम में दो दिवसीय गजना महोत्सव का शुभारंभ बुधवार की सुबह 11:00 बजे की गई। उद्घाटन नबीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने फीता काटकर किया। उसके बाद एक से बढ़कर एक कलाकारों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मौके पर काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।