#कटनी - विजयराघवगढ़ में भीषण सड़क #हादसा, रजा बस पलटी; मासूम बच्ची की मौत, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल।
विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बंजारी के पास तेज रफ्तार रजा बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस बस में अधिकांश स्कूली छात्र छात्राएं बैठी हुई थी। बस पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
#Katni #BJPGovernment #Bas #Hadsa #Live
Huzur, Bhopal | Oct 10, 2026