अनूपपुर: जमुना कॉलरी में सर्पदंश से युवक की मौत; ₹800 लेने पर जननी एक्सप्रेस चालक बर्खास्त, स्टाफ नर्स को नोटिस
भालूमाड़ा क्षेत्र स्थित जमुना कॉलरी निवासी 25 वर्षीय अमन सिंह की सर्पदंश के उपचार के दौरान मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। परिजनों द्वारा जननी एक्सप्रेस वाहन उपलब्ध कराने के बदले 800 रुपये लेने की शिकायत पर बीएमओ डॉ. धनीराम सिंह श्याम ने आउटसोर्स चालक को तत्काल टर्मिनेट कर दिया है, जबकि संबंधित स्टाफ नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।