बरौत पुलिस चौकी क्षेत्र के सिकरहा गांव में शनिवार लगभग 09 बजे जल जीवन मिशन की पानी टंकी पर लगी 24 बैटरी व जनरेटर के पार्ट चोरी होने की जानकारी सामने आई।ग्राम प्रतिनिधि बाबू नारायण ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रधान प्रतिनिधि ने बरौत पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।