चूरू: गांव कोहिना में 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा हुआ पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Apr 8, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव कोहिणा में पीहर आयी 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भालेरी पुलिस ने मृतका के शव को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां तारानगर एसडीएम की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका के परिजनों ने पैर फिसलने पर कुंड में गिरने से मौत होना बताया है।