चूरू: एनएच 52 ढाढ़र टोल के पास पुलिस ने प्याज के कट्टों में छिपाकर लाए 11 लाख रुपये से अधिक के डोडा पोस्त को पकड़ा
Churu, Churu | Apr 8, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत मंगलवार को एनएच 52 ढाढ़र टोल नाका के पास बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने यहां एक ट्रक से 225 किलो डोडा पोस्त जप्त करते हुए तीन आरोपी तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्याज के कट्टों के बीच छुपा कर डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही थी। यह डोडा पोस्ट जोधपुर से पंजाब ले जाया जा रहा था।