चूरू: एडीएम अर्पिता सोनी ने विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की ली बैठक, दिए निर्देश
Churu, Churu | Apr 8, 2025 मंगलवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी ने औद्योगिक संघों से जुड़े बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतें।