सोनबरसा भारत–नेपाल सीमा के 326/32 पिलर संख्या के पास से भारतीय क्षेत्र में घुसे तस्करों का एसएसबी जवानों ने पीछा करते हुए भुतही क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सोनबरसा स्थित एसएसबी 51वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया इनपुट के आधार पर भुतही थाना पुलिस के सहयोग से 50 किलो नशीला गांजा बरामद किया है।