झांसी: पीतांबरा कॉलोनी में दिनदहाड़े भाजपा नेता के घर में चोरों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, घटना CCTV में कैद
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2025 पीतांबरा कॉलोनी में दिनदहाड़े भाजपा नेता के घर में चोरों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम आपको बतादे झांसी के कोतवाली क्षेत्र स्थित पीतांबरा कॉलोनी में दिनदहाड़े भाजपा नेता सुबोध गुबरेले के घर पर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर से करीब 20 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिसमें 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 5 लाख रुपये नकद शामिल हैं।