भीलवाड़ा: कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध हालत में छिपे हिस्ट्रीशीटर भूरिया को चाकू सहित किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर (एचएस) है, जो किसी वारदात की फिराक में छिपा हुआ था।एएसआई सुथार ने बताया कि भूरिया का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह कोतवाली थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है।