भीलवाड़ा: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 26.98 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, गुरुग्राम से पूर्व बैंककर्मी गिरफ्तार
जिले की साइबर थाना पुलिस ने इन्वेस्टमेंट और आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा देकर करीब 26.98 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गुरुग्राम निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में बैंक कर्मचारी रह चुका है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज करवाकर 28.49 लाख रुपये की राशि होल्ड करवाई।