मारवाड़ जंक्शन: RPF पुलिस ने रेल संपत्ति एवं लकड़ियां चुराने वाले शातिर चोर को देवगढ़ बाजार से किया गिरफ्तार
RPF पुलिस ने देवगढ़ रेलवे स्टेशन से रेल संपत्ति एवं लकड़ियां चुराने वाले शातिर चोर को देवगढ़ बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ थाना अधिकारी मदनलाल ने बताया कि आरोपी का आज राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। वहीं, आरपीएफ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।