मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के बाढ़सा गांव नदी क्षेत्र से मारवाड़ थाना पुलिस ने बजरी खनन करते जेसीबी व तीन वाहनों को किया जब्त
मारवाड़ जंक्शन थाना अधिकारी सरोज बैरवा ने बताया पुलिस जाब्ता द्वारा बाढ़सा गांव के नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी का खनन करते पाए जाने पर थाना अधिकारी द्वारा एक जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर मारवाड़ जंक्शन थाना लाया गया। इसके बाद खनन विभाग को सूचना दी गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।